ओम् नम: शिवाय | जय भोलेनाथ | जय बाबा भावरनाथ | जय माता दी | भौरासा नगर मे आपका स्वागत है..

     बाबा भँवरनाथ की नगरी मे आपका स्वागत है ... | भौरासा के अपडेट इस ईमेल पर सेंड कर सकते है lokesh@bhourasa.com धन्यवाद !

women's day celebration in bhourasa


अन्र्तराष्ट्रीय महीला दिवस के अवसर पर नगर की प्रतिष्ठित महीलाओ द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रागंण में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे  महीला शसक्तीकरण के बिन्दुओ पर विचार विमर्स कर इस दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्वलित कर की गई व माॅ सरस्वती वंदना गाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पूर्व नप अध्यक्ष सुभा संजय जोशी, अध्यक्षता थाना प्रभारी शैलजा भदौरिया व  विषेश अतिथी के रूप में पार्षद रजिया शकील खान, बुसरा अबरार गांधी, रूकसाना जाहिद मंसूरी उपस्थित थे । इस अवसर पर मुख्य अतिथी श्रीमती जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा की आज के आधुनिक युग में समस्त नारीयो को समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए आगे बड़ना चाहिये वह हर दिशा में बड़चड़कर हिस्सा लेते हुए नारी शक्ती को बड़ावा देना चाहिये जिससे देश के विकाश में सहयोग प्रदान हो सके। वही थाना प्रभारी भदौरिया ने कहा की नारी बिना पुरूष व पुरूष बिना नारी अधुरी हे यह दोनो एक गाड़ी के पहिये की तरह हे जिससे जीवनरूपी संसार चलता हे एक पहिया भी बन्द हुआ तो गाड़ी रूककर खड़ी हो जायेगी वही समाज को मजबूती देने के लिये आज के दौर में महीलाओ को आगे आने की आवश्यकता हे जिससे हम एक मजबूत समाज का निर्माण कर सकेगें व देश की उन्नती में सहयोग कर सकेगें।
 इसी कड़ी में उपस्थित कई महीलाओ ने अपने अपने विचार रखे ओर नारी शक्ती को प्रबल बनाने हेतू प्रयास करने की बात को बल प्रदान किया। इस अवसर पर नगर की सैकड़ो महीलाए उपस्थित थी कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका लाड़कुवॅर राजपूत व जया वर्मा ने किया व आभार प्रीति टांडी ने माना।

महीलाओ को पुष्प, पैन व चाॅकलेट देकर सम्मानित किया गया







No comments:

Post a Comment