बाबा भंवरनाथ के विशाल प्रांगण मे प्रतिवर्ष शिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक एवं प्राचीन मेले का आयोजन प्राचीनकाल से किया जा रहा है सावन के महीने मे प्रतिदिन रूद्राभिषेककिया जाता है एवं सोमवार को बाबा भंवरनाथ की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जाती है विशाल प्रांगण व जल की पर्याप्त सुविधा के कारण क्षेत्र का सबसे बड़ा पशु बाजार लगता है रानी दयमंती के तालाब के किनारे शक्ति माता या सरोवरी माता का भव्य मंदिर स्थित है जो नगर के प्रमुख मंदिरों मे से एक है
नगर परिषद भौंरासा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री भंवरनाथ महाराज का मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन 6 मार्च से 15 मार्च 2016 तक किया जाएगा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद भौंरासा ने बताया है कि मेले में प्रतिदिन रात्रि के समय विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में भौंरासा नगर सहित आसपास के नगरों एवं गांव के व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं। साथ ही मेले में पशु मेला भी लगता है, जिसमें मालवा सहित पूरे मप्र के व्यापारी अपने पशुओं की खरीदी-बिक्री के लिए आते है।

No comments:
Post a Comment