महेश कारपेंटर : -
अमरनाथ यात्रा के लिए 29 फरवरी से शुरू होगा पंजीयन
- प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में जिले से जाते हैं श्रद्धालु
- पंजीयन की तारीख आते ही बर्फानी के भक्तों में छाया हर्ष
- स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य होगा
- 2 जुलाई से यात्रा होगी प्रारंभ 18 अगस्त तक चलेगी।
बाबा बर्फानी, यात्रा मार्ग का नक्शा।
प्रतिवर्ष जम्मू-काश्मीर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जाते है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंजीयन देवास शहर के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में किया जाएगा। पंजीयन फॉर्म की पूरी जानकारी के लिए शाखा से सम्पर्क किया जा सकता हैं। अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई 2016 से प्रारंभ होगी जो कि 18 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए ऑन लाइन फॉर्म जमा करके भी यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के निर्णयानुसार इस बार भी डॉक्टरों द्वारा चेकअप करने के बाद ही यात्रा पर जाया जा सकेगा। इन टेस्टों में प्रमुखतः हीमोग्लोबिन, ईसीजी, ब्लड ग्रुप, हार्ट चेकअप, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की जाती है। साथ ही वैरीफाई किया जाता है। यात्री यात्रा पर जाने योग्य है या नहीं । साथ ही 1 फरवरी से पहले जिन्होंने भी मेडिकल चेकअप करवा लिया है। वह मान्य नहीं होगा। 10 फरवरी के बाद अमरनाथ श्राईन बोर्ड द्वारा नामित सरकारी डॉक्टरों द्वारा किया गया चेक अप ही मान्य होगा।
शिवशक्ति सेवा मंडल प्रतिवर्ष करता है सेवा
शिवशक्ति सेवा मंडल के आनंदसिंह ठाकुर, आनंदसिंह गौड़ एवं विनोद जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को पंजीयन के फॉर्म उपलब्ध कराना तथा यात्रा के संबंध में यात्रियों को दिशा निर्देश देना ही मंडल का प्रमुख कार्य रहता है।
यहां से निःशुल्क फाॅर्म वितरित किए जा रहे हैं
श्री अमरनाथजी की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए शिवशक्ति सेवा मंडल यात्रियों को निःशुल्क फाॅर्म प्रदान करता है। इसके लिए मां चामंुंडा स्पोर्टस पाइंट शुक्रवारिया हाट पर संजय पारखे, सयाजी द्वार के सामने स्थित गोवर्धन पहलवान की पान की दुकान के अलावा आनंद सिंह गौड़, आनंदसिंह ठाकुर, विनोद जैन, भूपेंद्रसिंह ठाकुर, आशीष व्यास, महेश कारपेंटर, पवन विजयवर्गीय, पवन खंडेलवाल से संपर्क कर फाॅर्म प्राप्त कर सकते हैं।
जिला अस्पताल में होगा चेकअप
यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अपना हैल्थ सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए जिला अस्पताल में चेकअप कराकर हैल्थ सर्टिफिकेट पर सिविल सर्जन एवं नियुक्त डाॅक्टरों से पंजी करवाना होगा।
अभी एडमिट कार्ड नहीं आए
पीएनबी बैंक में पंजीयन कार्ड की जानकारी लेने पर बैंक के अधिकारियों ने बताया कि 29 फरवरी से पंजीयन प्रारंभ होेगा, लेकिन अभी तो हमारे पास सिर्फ सर्कुलर आया है, एडमिट कार्ड नहीं आए हैं। जैसे ही हमारे पास एडमिट कार्ड आएंगे, वैसे ही हम यहां पर बोर्ड पर चस्पाकर पंजीयन का कार्य प्रारंभ कर देंगे।
1996 से लगातार जा रहे हैं दर्शन करने
शहर के आनंदसिंह ठाकुर, भूपेंद्रसिंह ठाकुर 1996 से लगातार बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जा रहें है। वहीं आनंदसिंह ठाकुर 2011 में अमरनाथ दर्शन करने के लिए एक वर्ष में दो बार गए थे। शहर के अमित बागलीकर को बाबा बर्फानी की यात्रा करते हुये लगातार 14 वर्ष हो गए है। और आगे भी जाने की इच्छा रखते हैं। इसके साथ ही शहर में और भी कई ऐसे दर्शनार्थी है जो कि लगातार बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए प्रतिवर्ष जाते है। इन दर्शनार्थियों का कहना है कि एक बार जो बाबा के दर्शन कर लें फिर वह कहीं नहीं जाएगा। सिर्फ बाबा बर्फानी के धाम ही आएगा।
उम्र का होगा अनुबंधन
श्राइन बोर्ड द्वारा जारी आदेश अनुसार 13 वर्ष से कम आयु के बच्चे तथा 75 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों को यात्रा करने की परमिशन नहीं होगी। साथ ही जो महिलाएं गर्भवती है, उन्हें भी यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
प्रतिदिन 15 हजार दर्शनार्थी दर्शन करेंगे
बाबा बर्फानी के दर्शन पर जाने वाले दर्शनार्थी दो रूट बालटाल एवं पहलगांव से दर्शन करने के लिए जाएंगे। बर्फानी की गुफा पर एक दिन में दो रूटों से करीब 15 हजार दर्शनार्थी ही दर्शन करेंगे। बालटाल पर पैदल मार्ग करीब 17 किलीमीटर का है। वहीं पहलगांव का पैदल मार्ग 42 किमी का हैं। पहलगांव से यात्रा करने में करीब दो दिन का समय लगता है। वहीं बालटाल रूट पर यात्री एक दिन में ही पवित्र गुफा में विराजित बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकता है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के निर्णयानुसार इस बार भी पंजीयन की तारीख के हिसाब से ही यात्रा पर दर्शन होंगे। तारीख परिवर्तन होने पर यात्रा नहीं होने दी जाएगी।
दिनों के साथ कलर भी बदलेगा पंजीयन का
पिछले साल की भांति इस बार भी अमरनाथ यात्रा के लिए किया जाना वाला पंजीयन हर दिन के साथ पंजीयन का रंग भी बदला हुआ रहेगा। जैसे कोई यात्री सोमवार को यात्रा करेगा तो पंजीयन का कलर लेवेंडर होगा। मंगलवार को पीला, बुधवार को सफेद आदि दिनों के हिसाब से होगा। साथ ही पंजीयन पर पहलगांव मार्ग व बालटाल मार्ग बड़े अक्षरों में लिखा होगा। जिस मार्ग से पंजीयन होगा उसी मार्ग से यात्री यात्रा कर सकेगा।
ग्रुप में करवा सकते है पंजीयन
बाबा अमरनाथ के दर्शन हेतु ग्रुप में जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए इस बार एक अच्छी खबर आई हैं। वे सभी दर्शनार्थी ग्रुप में पंजीयन करवा सकते है। ग्रुप पंजीयन भी 29 फरवरी से प्रारंभ होगा, जो कि 31 मई तक चलेगा।
हजारों दर्शनार्थी जाते हैं दर्शन करने
जुलाई माह में प्रारंभ होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए शिव भक्तों में बहुत उत्साह देखने को मिलता है। जिले से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में दर्शनार्थी दर्शन करने के लिए जाते है। ये दर्शनार्थी निजी वाहन, टैक्सी तथा ट्रेन से रिजर्वेशन करवा कर जाते है। इन शिवभक्तों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा की तैयारी यात्रा की तारीख घोषित होते ही प्रारंभ कर देेते है।
2015 में 3 लाख 52 हजार से अधिक दर्शनार्थियों ने किए दर्शन
वर्ष 2015 में 3,52,771 दर्शनार्थियों ने बाबा बर्फानी के किए थे। इस बार भी करीब 4 लाख से अधिक दर्शनार्थियों के दर्शन करने की संभावना है

No comments:
Post a Comment