राजस्थान व झाॅंसी के पहलवान भी दिखायेगे दाव पेंच
महेश कारपेंटर - भौंरासा। नगर में चल रहे बाबा भंवरनाथ के प्रसिद्ध एतिहासिक प्राचीन मेले में इस बार नगर परिषद द्वारा कबड्डी एंव दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हे जिसमें दि. 12 मार्च 2016 को दोपहर 1 बजे मेला प्रागंण में देश प्रदेश के ख्याती प्राप्त पहलवान अपने दाव पेंच का मनोरंजनीय प्रदर्शन करेगे जिसमें दंगल जीतने वाले पहलवान को सम्मानित कर पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।
इसी प्रकार मेले में दि. 13, 14, 15 मार्च 2016 को कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा हे जिसमे प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार, द्वितीया पुरस्कार 10 हजार व तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रू. नगद राशी दी जायेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथी के रूप में देवास शाजापुर क्षैत्र के पूर्व संसद सज्जनसिंह वर्मा रहेगें। कबड्डी में भाग लेने हेतू नप अध्यक्ष प्रतिनिधी राजेन्द्र यादव के मोबाईल नं. 9300689548 व कमल गोड़ 9754107303 पर सम्पर्क कर सकते हे।
No comments:
Post a Comment