ओम् नम: शिवाय | जय भोलेनाथ | जय बाबा भावरनाथ | जय माता दी | भौरासा नगर मे आपका स्वागत है..

     बाबा भँवरनाथ की नगरी मे आपका स्वागत है ... | भौरासा के अपडेट इस ईमेल पर सेंड कर सकते है lokesh@bhourasa.com धन्यवाद !

भंवरनाथ के मेंले में उमड़ रही जनता



 महेश कारपेंटर - भौंरासा। विगत दिनो बाबा भॅवरनाथ मंदिर प्रागंड में लगे शिवरात्री मेले में दिन प्रतिदिन लोगो की भीड़ उमड़ रही हे कारण हे नगर परिषद द्वारा रात्री में दिये जा रहे मनोरंजन व शिक्षप्रद कार्यक्रम जिसको देख जनता का खुब मनोरंजन हो रहा हे इन कार्यक्रमो में लोक संस्कृतिक, लोकनृत्य, राजस्थानी नृत्य, नाटक एंव राष्ट्रीय गीतो की प्रस्तुतीयाॅ लोगो के आकर्षक का केन्द्र बनी हुई हे। मेले में श्री महाॅंकालेशवर रामायण मंडल प्रचारक उज्जैन द्वारा रामलीला की प्रस्तुतीयाॅ दी जा रही हें जिसमें नटकीय प्रदर्शन में ओम नमः शिवाय, राजा भरतरी, व संतोषी माता जेसी प्रस्तुतीया दी जा रही हे इसी कड़ी में अबके बरस तुझे धरती की रानी व मेरे देश प्रेमीयो आपस में प्रेम करो आदि राष्ट्रीय गीतो पर भी प्रस्तुती दी गई।

 १ . शिवरात्रि के दिन लाइन मे लगकर दर्शन करते श्रद्धालु 


२. सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार 



३. शिवरात्रि के दिन भांग का वितरण करते भक्त 


४ मेले मे सर्कस की प्रस्तुति देते करतबबाज़ 



No comments:

Post a Comment