मेला सेड्यूल २०१७
नगर परिषद भौंरासा द्वारा महाशिवरात्रि मेला एवं प्रदर्शनी आज से
देवास,
22 फरवरी 2017/ नगर परिषद भौंरासा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री
भंवरनाथ महाराज का मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन आज 23 फरवरी से प्रारंभ
होगा जो कि 05 मार्च 2017 तक आयोजित किया जाएगा।
नगर
पंचायत अध्यक्ष सीमा राजेंद्र यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर
परिषद भौंरासा ने बताया है कि मेले में प्रतिदिन रात्रि के समय विभिन्न
धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में भौंरासा नगर
सहित आसपास के नगरों एवं गांव के व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं। साथ ही
मेले में पशु मेला भी लगता है, जिसमें मालवा सहित पूरे मप्र के व्यापारी
अपने पशुओं की खरीदी-बिक्री के लिए आते है।
इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
नगर
पंचायत अध्यक्ष सीमा राजेंद्र यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर
परिषद भौंरासा ने बताया है कि मेले में 27, 28 फरवरी एवं एक मार्च को
क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार
रुपए एवं उपविजेता टीम को 5 हजार 500 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी
प्रकार 3,4 एवं 5 मार्च को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कबड्डी
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 12 हजार
500 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 6 हजार रुपए होगा।
दंगल का होगा आयोजन
मेले
में दंगल का आयोजन 02 मार्च को किया जाएगा। दंगल में महिला पहलवान कुश्ती
लड़ेंगी। महिला पहलवानों में प्रियांशी राठौर एवं बबिता परछिया का दंगल
होगा। इसके बाद तुफीक खान तथा माया यादव की कुश्ती होगी। साथ ही पुरूषों के
दंगल मुकाबलें भी होंगे। इसके अलावा एक मार्च एवं 05 को अखिल भारतीय कवि
सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतिदिन रात्रि को धार्मिक, सांस्कृतिक
एवं मनोरंजक कार्यक्रम होंगे।



No comments:
Post a Comment