श्री भंवरनाथ महाराज का मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन 6 मार्च से 15 मार्च 2016 तक किया जाएगा।
महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान बाबा भंवरनाथ की प्राचीन नगरी भौंरासा में सैकड़ों वर्षों से मेला लगता है। सवारी निकाली जाती है। नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष संजय जोशी एवं मंदिर पुजारी चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि नगर में प्रतिवर्ष लगने वाला यह पारम्परिक मेला रविवार 6 मार्च से प्रारंभ होगा श्री जोशी ने बताया कि मेले के दौरान रात्रि में विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम रखे जाएंगे। दुकानदारों और आमजनों की सुविधा तथा बढ़ती महंगाई को देखते हुए मेले में किसी प्रकार का टेक्स नहीं लिया गया है। वहीं मेले सहित बाबा भंवरनाथ के दर्शनार्थ आने वाले भक्तजनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है।
इस मेले मे कार्यक्रम इस प्रकार होंगे :

६ मार्च - सुर संगम आर्केस्ट्रा देवास
७ मार्च से १० मार्च - रामलीला
११ मार्च से १२ मार्च - तेजाजी महाराज का खेल व दोपहर मे दंगल
१३ मार्च - कवि सम्मलेन
१३ मार्च से १५ मार्च - कबड्डी प्रतियोगिता
१४ मार्च से १५ मार्च - रंगारंग कार्यकर्म

No comments:
Post a Comment